माँ भारती को समर्पित मेरी कविता
आँखों से आंसू की एक बूंद नही गिरने देंगे
माँ हम तेरे चरणों में सब कुछ न्योछावर कर देंगे
हम जियेंगे, की बस इसी दिन तक जीना है
निशाने पर उन दुष्टों का सीना है !
वन्दे मातरम की गुंजार से भारत भर देंगे
नही तो माँ तेरे चरणों पर मस्तक धर देंगे
एक दिन तेरे दूध की ताक़त दिखला देंगे
राणा प्रताप के बेटों की आवाज सुना देंगे
दुनिया भर तेरे दुश्मन बन जाएँ , भारत माँ
पूरी दुनिया को हम धुल चटा देंगे
हम धुल चटा देंगे
नालंदा अस्तित्व मे आएगा
सारे ड्रोन भाग जायेंगे
प्रबल ब्रम्होस कमाल दिखायेगा
विक्रमादित्य और विराट से
सागर मथ देंगे
अरब का तेल निकाल के
उसपे माचिस रख देंगे
बजरंगी हैं, बजरंग बली का दम रखते हैं
सीने में अपने आग और तूफान हम रखते हैं
मिसाइल छूटेगी तो श्री राम बोले
उपग्रह उड़ेगा, तो श्री राम बोलेगा
दुनिया के कोने कोने में
वन्दे मातरम के शोर से
धरती ही नही
आकाश डोलेगा ! आकाश डोलेगा !
अगर कविता अच्छी लगी हो तो अपने मित्रों से साझा करें !

