गत वर्ष के ३१ दिसम्बर को बक्सर जेल में कोहराम मच गया जब पांच सजायाफ्ता कैदी जेल से फरार हो गए ! ये कोई साधारण कैदी नहीं , इनमे से एक को फांसी की सजा मिल चुकी थी वहीँ चार अन्य उम्रकैद की सजा काट रहे थे ! दिलचस्प बात ये है की इन्होने अपने अच्छे व्यवहार और अनुशासन से अपनी अच्छी छवि बना ली थी ! इसी कारन इन्हें जेल में राईटर और क्लर्क की जवाबदेही सौंपी गयी थी !
इनके नाम हैं , सोनू सिंह , देवधारी राम,उपेन्द्र साह , सोनू पाण्डेय, और प्राजीत सिंह ! बड़ी होशियारी से इन चारों ने धोती और चादर की रस्सी बनायीं और नल के पाइप में बाँध दिया !फिर जेल की दीवार के दूसरी ओर चादर लटका दी और एक एक कर फरार हो गए ! इनके नामों पर गौर करने पर पता चलता है , की इसमें , ठाकुर , ब्राह्मण , बनिया , और रविदास सभी हैं ! हैं न दिलचस्प बात और इनकी एकता ही शायद इनके भागने में मददगार साबित हुई , खैर मरता क्या न करता !
अगर आपको मेरे पोस्ट पसंद आते हो तो कृपया ब्लॉग फॉलो करें !
ये एक व्यंग है :


0 Comments