युवा मन की वेदना


युवावस्था में कई कहानिया बनती है !
कई अधूरी रह जाती हैं !
कई बार हम प्यार के आधे रस्ते तय कर लौट आते हैं और साथ ले आते हैं अनगिनत यादें, कुछ खट्टी और कुछ मीठी, कुछ तीखी भी होती हैं  ! कई बार हमे समय व्यतीत होने के पश्चात ये अनुभव  होता है की हमने कुछ गलत किया ! अपराध बोध होता है और हम तड़पते हैं की कभी वो मिले और माफ़ी मांग ली जाए ! पर वक़्त के घोड़े पे सवार ये बेदर्द जिंदगी शायद ही हमें वो मौका देती है !

मैं अक्सर सोंचता हूँ की जब मैं उसे इतना मिस करता हूँ तो वो भी तो थोड़ा सा तो मिस करती ही होगी ! और अचानक से कभी जिंदगी हमें मौका देती है और उसे खुश देखकर हम भी खुश हो जाते हैं ! और कविता बनती है ! सरिता के बहाव सी , निष्कपट , निश्छल ! कविता हमें  मौका देती है उन लब्जों को कहने की जिसे हम इस जालिम दुनिया के सामने नही कह पाते !
मेरी ये कविता नितांत मेरी है , अकेली , तनहा , और बहती हुई ! इसे दुनिया रोक नहीं सकती । जैसे कोई रोक न पाया था मुझे तेरी अदाओं पे रीझ जाने से ! आप भी पढ़े और आनंद लें ! कभी भी कुछ लहर आपके अंतरतम में उठे उस उद्गार को न रोके !
कहें और खुल कर कहें !  डेमोक्रेसी है किसी के बाप का राज नहीं
 !


अच्छा लगा !
तुझे मुस्काते देखकर
खिलखिलाते देखकर
मन ही मन गुनगुनाते देखकर
अच्छा लगा !

चलो मेरे होठो पे हंसी तो आई
सीने पे मेरे जो पत्थर रखा था
तेरी हंसी ने उसे
धुआं कर दिया !

हमने जो तन्हाई पाल रखी थी
कुछ महीनो से , कुछ वर्षो से!
वो चादर पुरानी लगने लगी
अच्छा लगा !

अच्छा लगा ,
ये जानकर
कि तुम भी हंसती हो मेरे बिना
जानती हो , मैं खुल कर नही हंसा
बरसो से ,
आज तुम्हे देखकर अच्छा लगा !

हवाएं अच्छी लग रही है
धुप पीली हो गयी है
गमो के बादल बारिश बन गए हैं
भूख भी लग रही है !
अच्छा लगा !

एक बात बोलूं
जो महीने गुजारे इस बोझ के साथ
की
मैं अपराधी हूँ तेरा
आज तुम्हारी हंसी से लगा
मैं माफ़ हुआ !
अच्छा लगा !



अगर आपका भी कुछ इस तरह का अनुभव हो तो हमे कमेंट मे बताएं ! अगर आपको ये कविता अच्छी लगी हो ब्लॉग को फॉलो करें और अपने मित्रों के साथ साझा करें ! 

Post a Comment

0 Comments